फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू पुल पर चढ़ा सिरफिरा युवक, पौने घंटे तक चला ड्रामा

Sun, 12 Oct 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू नदी पर बने पुल के ऊपर पहुंचा युवक। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में एक सिरफिरा युवक जिला अस्पताल के पास सरयू नदी पर बने पुल के ऊपर चढ़ गया। आधे घंटे से अधिक समय तक वह हंगामा करता रहा जिससे लोगों की सांसें अटक गईं। पुलिस को उसे समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 45 मिनट बाद वह पुल से नीचे उतरा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। बीते बृहस्पतिवार को भी इस युवक ने पुल के ऊपर चढ़कर हंगामा किया था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक युवक टहलता हुआ आया और सीधे पुल के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान कभी वह पुल के ऊपर जाकर टहलने लगता। कभी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। कई बार वह पुल के ऊपर लड़खड़ाने भी लगा। इस दौरान उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। उनका कहना था कि वह नशे की हालत में लग रहा था। उसके सरयू नदी में गिरने की आशंका के चलते लोगों की सांसें अटक रहीं।
इसी दौरान लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। किसी तरह से उसे पुल से उतारा और पुलिस उसे उठाकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि युवक को काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें