फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: गोशाला में आग...गाय और बछड़ा जलकर मरे, अंगीठी से सुलगी चिंगारी ने घास को जलाया और हुआ हादसा

Sat, 17 May 2025 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

फटगली के एक ग्रामीण की गोशाला में आग से गाय और बछड़ा जलकर मर गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। बृहस्पतिवार को फटगली के कुनेर तोक निवासी भगवती देवी पत्नी रतन सिंह की गोशाला में आग लग गई।
विज्ञापन
गोशाला में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में राजस्व क्षेत्र रवाईखाल के फटगली के एक ग्रामीण की गोशाला में आग से गाय और बछड़ा जलकर मर गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। बृहस्पतिवार को फटगली के कुनेर तोक निवासी भगवती देवी पत्नी रतन सिंह की गोशाला में आग लग गई।

विज्ञापन


उनके बेटे ललित चंद ने बताया कि दोपहर के समय मवेशियों को मच्छर और मक्खियों से बचाने के लिए अंगीठी में धुआं लगाया था। तेेज हवा के झोंके के कारण गोशाला के पास रखी घास ने आग पकड़ ली। जब गोशाला जलने लगी तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। दोनों मां-बेटे ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी अनुराग चंद, मनीषा चंद, सौरभ चंद समेत कई ग्रामीण पहुंच गए। सभी लोगों ने मिलकर बर्तनों से पानी उड़ेलकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को काबू किया लेकिन तब तक गोशाला के भीतर बंधे दोनों मवेशी जलकर मर चुके थे।
विज्ञापन


ललित ने बताया कि आग से उनके मकान की खिड़की को भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें