फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 108 वाहन में हुआ बच्चे का जन्म

Thu, 26 Jun 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ में 108 में पैदा हुआ नवजात। स्रोत फार्मासिस्ट
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांव मजकोट की महिला का 108 वाहन में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला और नवजात को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को मजकोट निवासी सूरज राम की पत्नी भावना को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। चालक दलीप और फार्मासिस्ट नितेश जोहरी प्रसव पीड़िता को लेने पहुंचे। छत्यानी गांव पहुंचने तक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। परिस्थितियों को देखते हुए फार्मासिस्ट नितेश ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला की यह पहली डिलीवरी थी। उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद दोनों को सीएचसी बैजनाथ लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें