फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गुजरात से पहुंचा 16 सदस्यीय पर्यटक दल, शांत वातावरण ने किया आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बाबा बागनाथ के दर्शन के लिए गुजरात से 16 सदस्यीय पर्यटक दल नगर में पहुंचा। अहमदाबाद निवासी जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में आए पर्यटकों ने बागनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।
विज्ञापन

शनिवार को दल के मार्गदर्शक जितेंद्र पटेल ने बताया कि वह पिछले वर्ष भी यहां आए थे। यहां का शांत माहौल और धार्मिक वातावरण उन्हें बेहद पसंद आया था, जिसके कारण वह इस बार पुनः 16 सदस्यीय दल के साथ यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जिला धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक शांति का भी एक प्रमुख केंद्र है। पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के व्यवहार और खानपान की भी प्रशंसा की। पर्यटक दल के सदस्यों ने कहा कि देवभूमि के इस हिस्से का वातावरण मानसिक शांति प्रदान करता है और वे भविष्य में भी यहां आते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें