फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता और हेमंत ने जीती निबंध प्रतियोगिता

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ब्लाक मुख्यालय कपकोट मेें 26 अक्तूबर को विधिक साक्षरता शिविर लगाया जाएगा। प्राधिकरण सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय ने बताया कि शिविर में कानूनी जानकारियां दी जाएंगी और नि:शुल्क साहित्य का भी वितरण होगा। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्राधिकरण ने बागेश्वर जिले में छात्र-छात्राओं के बीच मौलिक कर्तव्यों से संबंधित विषयों पर निबंध प्रतियोगिताएं कराई थी। जूनियर वर्ग में जीआईसी असों की श्वेता बिष्ट प्रथम, जीजीआईसी एेंठाण की उषा गड़िया द्वितीय और ऐठाण की ही बीना सोरागी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर में जीआईसी बागेश्वर के हेमंत कुमार प्रथम, जीआईसी धैना की किरन भट्ट दूसरे और जीआइसी असों की दया कपकोटी तीसरे स्थान पर रही। सीजेएम ने बताया कि कपकोट में शिविर के दौरान इन छात्र- छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें