फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की बनाई पंचवर्षीय कार्ययोजना

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत द्यांगण की खुली बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की पंचवर्षीय योजना तैयार की गई। ग्रामीणों ने खुलकर प्रस्ताव रखे। प्रधान राजेश कुमार टम्टा ने मनरेगा को गांव के विकास के लिए बेहद फायदेमंद बताया और कहा योजना से गांव की सूरत चमकेगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेश चंद्र पंत ने योजना के तहत होने वाले कार्यों के बारे में बताया। ग्राम रोजगार सहायक नरेंद्र सिंह परिहार, ग्राम विकास अधिकारी नेहा खेतवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार ने भी ग्रामीणों को कई जानकारियां दी। बैठक में पूर्व प्रधान किशन कठायत, सुंदर रावल, पूरन रावल, गोविंद कठायत, बंशी लाल, राजू कठायत, आशा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें