फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

331 दोपहिया वाहनों का चालान, 42 हजार रुपए का जुर्माना

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेेश्वर। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन और पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल के निर्देश पर पुलिस ने हेलमेट पहनो अभियान चलाया है। इसके तहत 331 दोपहिया वाहनों का चालान कर 42 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। एसपी नपलच्याल ने बताया कि हेलमेट अभियान एक अक्तूबर से शुरू हुआ था। एक पखवाड़े तक चले अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 236 दोपाहिया वाहनों का चालान कर 27 हजार रुपए वसूले। कपकोट थाना, चौकी पुलिस ने 16 वाहनों का चालान कर 3000 रुपए, झिरौली पुलिस ने दो चालकों से 200 रुपए, बैजनाथ थाना पुलिस ने 77 दोपहिया वाहनों का चालान करके 11800 रुपए का जुर्माना वसूला। एसपी ने बताया कि हेलमेट अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से कहा है कि वह सुरक्षित जीवन के लिए हर हाल में हेलमेट पहनें और दूसरों को भी प्रेरित करें। बगैर हेलमेट पकड़े जाने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें