फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों छाए पंतक्वैराली के युवा

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से विकास खंड स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न हो गया है। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई। जिनमें नवयुवक मंगल दल पंतक्वैराली की टीम छाई रही।
विज्ञापन

महोत्सव में बागेश्वर ब्लाक की छह टीमों ने भाग लिया। लोकगीत में पंतक्वैराली की टीम पहले, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली दूसरे स्थान पर रही। लोक नृत्य में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा पहले, नवयुवक मंगल दल पंतक्वैराली दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी नाटक में नव युवक मंगल दल पोखरी पहले, नवयुवक मंगल दल पंत क्वैराली दूसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय गायन में नव युवक मंगल दल पंत क्वैराली को पहला, राजीव नवोदय विद्यालय को दूसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एससी पंत ने समारोह में पेश किए कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी संगीता आर्या, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, मनोज कुमार, रवींद्र हरड़िया आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें