गरुड़ (बागेश्वर)। दशहरा के पर्व पर कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली स्थित क्षेत्र के मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अच्रना की। शुक्रवार को देवी भगवती मंदिर कोट भ्रामरी में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। साथ ही, दिव्येश्वरी मंदिर गागरीगोल, गोलू मंदिर गरुड़, कार्तिकेश्वर मंदिर, पिंगलेश्वर नर सिंह मंदिर मैगड़ी स्टेट में भी लोगों ने पूजा की।