फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय स्कूली मुक्केबाजी में हेमा को मिला स्वर्ण

Mon, 06 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रांतीय स्कूली बाक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले की टीम को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में बागेश्वर की हेमा धामी ने स्वर्ण पदक जीता। किरन गैड़ा को कांस्य पदक मिला। जिला खेल अधिकारी आरएस धामी ने बताया कि राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में हुई, जिसमें बागेश्वर जिले की चार सदस्यीय टीम ने भाग लिया। इसके जूनियर वर्ग में हेमा धामी ने स्वर्ण और किरन गैड़ा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में ज्योति साह और सीनियर में मीना कनवाल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें पिथौरागढ़ विजेता और बागेश्वर उपविजेता रहा। इस टीम के साथ कोच सुंदर सिंह गड़िया भी गए थे। यहां आगमन पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। धामी सहित हाकी कोच जुवैद अहमद, बाक्सिंग कोच राजेंद्र रावत, फुटबाल कोच नीरज पांडे, कबड्डी कोच गौरव उपाध्याय, एथलेटिक्स कोच कमलदीप मटियानी, जगदीश कार्की, नरेंद्र रावत, इंद्रा गड़िया आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें