फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में डूबा युवक, मौत

Tue, 23 Sep 2014 05:33 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गोमती पुल के नीचे नहाते वक्त गहरे पानी में डूब जाने से नेपाली युवक की मौत हो गई। गोताखोरों एक घंटे की मशक्कत के बाद शव खोज निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। युवक के डूबने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का 19 वर्षीय सागर धामी पुत्र करन बहादुर धामी यहां नदी गांव में रहता था। वह मेहनत मजदूरी करता था। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे वह अन्य लोगों के साथ गोमती पुल के नीचे नहा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते वक्त अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय तैराक मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस और दमकल टीमें भी पहुंच गई। पुलिस के गोताखोरों ने भी खोजबीन शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद अली रजा ने उसे खोज लिया। सागर को पुलिस तुरंत जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर बागेश्वर में रहने वाले सागर के सगे संबंधी भी वहां पहुंच गए। सागर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें