फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षितों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को घेरा

Tue, 23 Sep 2014 05:33 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। योग प्रशिक्षितों ने तैनाती की मांग को लेकर रविवार को यहां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को घेर लिया। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की स्वराज भवन में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही प्रवेश द्वार के समीप पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद योग प्रशिक्षितों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित प्रशिक्षितों ने कहा कि शासन ने विद्यालयोें में योग की कक्षाएं चलाने का आश्वासन दिया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का जगह-जगह विरोध करने का ऐलान किया गया। घेराव में संगठन के जिलाध्यक्ष नंदन नगरकोटी, मोहित मोहित साह, कैलाश कर्म्याल, हरीश रावत, भूपेश गौरव, अजय चंदोला, खालिद हुसैन, गीता, कविता परिहार, अमिता, जानकी, रमा, गीता और गीता दानू आदि शामिल थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने प्रशिक्षितों को आश्वस्त किया कि वह मामले में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 15 हजार योग प्रशिक्षित हैं जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से नियुक्ति देने का रास्ता निकाला जाएगा। इससे पहले प्रशिक्षितों की राधाकृष्ण मंदिर में बैठक हुई बैठक तय किया गया कि नवरात्र पर्व के बाद देहरादून में आंदोलन होगा। इसे सफल बनाने के लिए अभी से जुटना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें