कपकोट (बागेश्वर)। शनिवार रात चोरों ने बिजलीघर के समीप सड़क पर रखा 33/11केवीए के खराब ट्रांसफार्मर चुरा लिया। उपखंड अधिकारी राकेश उरफाल ने पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करा दी है। थानाध्यक्ष एसपी रायपा ने बताया कि मामले में तफ्तीश शुरू कर दी गई है।