बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत समिति बागेश्वर की बैठक 29 सितंबर को 11 बजे से होगी। बीडीओ संगीता आर्या ने बताया कि इसमें जिला योजना के कार्यों पर चर्चा होगी। ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों, सक्षम अधिकारियों को बुलाया गया है।