फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में निगम का 49वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बबली ऐठानी ने एलआईसी को सुख दु:ख का असली साथी बताया। एलआईसी सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने निगम के कार्यों की सराहना की। कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए हर व्यक्ति का बीमा होना जरूरी है। शाखा प्रबंधक राजेश तिवारी ने निगम जीवन सगुन नाम की एक और नई पॉलिसी शुरू कर रहा है। उन्होंने शाखा की उपलब्धियां बताईं। लोगों की सुविधा के लिए शीघ्र ही कांडा में लघु कार्यालय खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन सिंतबर को प्राइमरी स्कूल भतौड़ा के बच्चों को स्कूल बैग बांटे जाएंगे। इस मौके पर सहायक प्रबंधक एनआर आर्य, दीपचंद्र पाठक, संजय जोशी, प्रकाश साह, मोहन रौतेला, संजय साह, भूपेंद्र सिंह, गौरव जोशी, राजेंद्र सिंह मेहता, पीसी उपाध्याय, मनीषा जोशी, केडी जोशी, हयात बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें