बागेश्वर। बिजली विभाग ने आपदा से निपटने की तैयारी कर ली है। विभाग ने बागेश्वर, कपकोट उपखंड के लिए सात-सात ट्रांसफार्मर मंगा लिए गए हैं। विभाग ने मेन लाइनों के ऊपर आए पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग का काम और तेज कर दिया है। अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि बारिश में लाइनों में टहनियां आ जाती हैं, जिससे आपूर्ति बाधित रहने का खतरा रहता है। कांडा और गरुड़ में लॉपिंग का कार्य शीघ्र पूरा होगा। ईई ने बताया कि बागेश्वर उपखंड के लिए 100 केवी का एक, 63 केवी के दो, 25 केवी के दो और 16 केवी के दो ट्रांसफार्मर मंगाए गए हैं। स्टोर में उपकरण, लोहे के पोल, तार और कॉपरयुक्त तार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। विभागीय अभियंताओं को आपदाकाल में हर समय मुस्तैद रहने को कहा है।