फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम संचालन में दक्ष होना जरूरी : डोभाल

Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जोनल मजिस्ट्रेट और गरुड़ के एसडीएम सीएस डोभाल ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और बूथ लेबल आफिसरों का ईवीएम संचालन की प्रक्रियाओं में दक्ष होना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम डोभाल ने कहा कि ईवीएम की बारीकियों के बारे में जानना जरूरी है। ताकि मतदान केंद्र में किसी व्यवधान का आसानी से समाधान किया जा सके। निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध तरीके से निष्ठापूर्वक करना सभी का दायित्व है। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार पदम सिंह मेहरा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मतदान केंद्र पर निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित कराने, वोटिंग मशीन कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की जांच भलीभांति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें