फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

Sun, 19 Jan 2014 05:56 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पांच दिवसीय उत्तरायणी मेले का बृहस्पतिवार की शाम समापन हो गया। सांस्कृतिक गतिविधियों और तमाम अन्य कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल थी। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे।
विज्ञापन

मेले का समापन समारोह सांस्कृतिक मंच पर हुआ। मुख्य अतिथि गीता रावल ने औपचारिक रूप से मेले के समापन की घोषणा की। इस मौके पर कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, एसपी अनंत शंकर ताकवाले, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, रणजीत सिंह बोरा, लोकमणि पाठक, सुनील भंडारी, सभासद घनश्याम जोशी, दीप जोशी, नवीन साह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों को मेला समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें