फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मेहनत पर जंगली जानवरों का कहर

Sun, 12 Jan 2014 05:52 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा। कमेड़ीदेवी, देवतोली, झांकरा, भंतोला क्षेत्र में जंगली जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस बीच मौसमी फलों के साथ ही खेतों मं उगी सब्जियां भी वन्य जीवों ने तबाह कर दी हैं।
विज्ञापन

कमेड़ीदेवी निवासी लक्ष्मीनारायण वर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि सुअर, लंगूर और बंदर फसलों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। माल्टा, नीबू कागजी नीबू, संतरा आदि फलों का इस इलाके में काफी उत्पादन होता है, लेकिन बंदरों और लंगूरों के झुंड इन्हें बरबाद कर रहे हैं। इसके अलावा मूली, गोभी, आलू आदि सब्जियों को भी जानवरों ने नष्ट कर दिया है। सुअर खेतों को खोदकर फसलों को नष्ट कर देते हैं। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों के कारण कमेड़ी देवी में गोविंद लाल, लक्ष्मीलाल, कन्हैयालाल वर्मा, शशि वर्मा,देवकी देवी,उमा वर्मा, दीपक वर्मा, मानुली देवी आदि को काफी क्षति हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार वन्य जीवों के कारण स्कूली बच्चों को खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का निराकरण करने और वन्य विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें