फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड के सहयोग से गांवों में लगेंगे प्रोजेक्ट

Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नाबार्ड के सहयोग से ‘कृषि विपणन से संबंधित सुझावों और आपत्तियों’ पर आधारित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी रोशन लाल ने विभागों से रोजगार संबंधी प्रोजेक्ट तैयार करके काश्तकारों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोति कार्यशाला में उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ऐसी योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने चाहिए, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। काश्तकार कम खर्च में आजीविका के साधन जुटा सकें। उन्होंने जिले में संभावित छोटे प्रोजेक्टों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। नाबार्ड के जिला प्रबंधक बीएस बिष्ट ने बताया कि जिले में मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन, उद्यानीकरण और दलहनी फसलों की संभावनाएं हैं। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजय अविनाशी लिंगम ने जिले में संभावित परियोजनाआें की जानकारी दी। बैठक में जिला विकास अधिकारी डा. महेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें