फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लें युवा

Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में चौंरा में स्व. हरिमोहन सिंह गड़िया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा दुग नाकुरी मंडल के अध्यक्ष महेश कालाकोटी ने किया। उन्होंने सामाजिक कार्यों में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खुल्दोड़ी और खुनोली के बीच खेला गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश कालाकोटी ने खिलाड़ियों और अन्य लोगों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने युवाओं की सरकारी नौकरी की आयु सीमा 40 से घटाकर 35 साल कर दी है। पूर्व की भाजपा सरकार ने आयु सीमा बढ़ाई थी। भाजपा प्रदेश सरकार के इस फैसले का विरोध करेगी। इस मौके पर कुंदन सिंह धपोला, जीवन सिंह रौतेला, मनोज धपोला, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री भगवती धपोला, लाल सिंह धपोला, गुमान डसीला, महेश धपोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें