फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर पीकर की खुदकुशी

Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पालनीकोट गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक टैक्सी चालक था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पालनीकोट गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बलवंत सिंह पालनी के पुत्र 25 वर्षीय गणेश पालनी ने घर पर ही जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसका आभास हुआ। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवक अपनी टैक्सी चलाता था। वह अविवाहित था। पुलिस के अनुसार उसकी जेब से कीटनाशक दवा का ढक्कन मिला है। खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतक की मां, पिता और भाई इस घटना के कारण आहत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें