फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नहीं भेजे तो लोस चुनाव का बहिष्कार

Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट। विकासखंड के बघर स्थित राजकीय इंटर कालेज में दो साल पहले विज्ञान की कक्षाएं खोल दी गईं, लेकिन शिक्षकाें की नियुक्ति आज तक नहीं हुई। इंटर की दोनों कक्षाओं में 22 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य बरबाद हो रहा है। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि अगर फरवरी तक शिक्षक नहीं आए तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने बताया कि इंटर कक्षाओं में विज्ञान विषय खोलने की मांग काफी पहले से चल रही थी। दो साल पहले कक्षाएं संचालित कर दी गईं। हाईस्कूल पास करने के बाद पहले साल ही छात्र-छात्राओं ने इंटर कक्षाओं में प्रवेश ले लिया। छात्रों और अभिभावकों को उम्मीद थी कि यहां विधिवत शिक्षक आएंगे और विज्ञान विषय की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। वर्तमान समय में विज्ञान वर्ग में 12 वीं कक्षा में नौ और 11 वीं कक्षा में 13 छात्र-छात्राएं हैं। अभी तक कभी-कभार एलटी के विज्ञान शिक्षक ही उन्हें पढ़ाते रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि प्रवक्ता के पदों पर आज तक नियुक्तियां नहीं हो पाने से भारी अनिश्चितता बनी है। पूर्व प्रधान कमला रावत और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघरी ने बताया कि बार-बार शिकायत करने पर भी आज तक वहां शिक्षक नहीं भेजे गए हैं। वहां एनसीसी खोलने और कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने की मांग भी की जा रही है। खीम सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रवीन सिंह आदि ने कहा कि फरवरी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें