फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में गंदगी पर बिफरे सीएमओ

Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीएस गर्ब्याल ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस में फैली गंदगी को देख नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को शीघ्र गंदगी हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों और कक्षों को भी देखा। साथ ही, अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी पूछी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम हाउस में फैली गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीएमएस डा. आरएस सीपाल को गंदगी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर गंदगी नहीं हटाई गई तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया और किचन को साफ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें