फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगे टैक्सी चालक

Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी। मां बाराही टैक्सी यूनियन की बैठक में यातायात नियंत्रण के लिए सकारात्मक और सहयोग पूर्ण पहल करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसके लिए आनंद सिंह शाही अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

बैठक में टैक्सी चालकों ने एकजुटता पर जोर दिया। क्षेत्रवासियाें को अच्छी परिवहन सेवाएं सुलभ कराने का निर्णय लिया। तय हुआ कि चालक यातायात नियंत्रण में पूरा सहयोग करेंगे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक टैक्सी वाहन बाजार में नहीं आएंगे। वाहनों की पार्किंग टैक्सी स्टेंड पर ही होगी। इस दौरान बारी-बारी से नियमानुसार ही सवारियां भरने की व्यवस्था लागू होगी। ट्रैफिक पुलिस और तहसील प्रशासन से भी सहयोग लेने का निर्णय हुआ। इस मौके पर बाराही टैक्सी यूनियन की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष आनंद शाही, उपाध्यक्ष पूरन दानू, महासचिव ललित पांडे, कोषाध्यक्ष दीपक कपकोटी, सचिव कैलाश कोरंगा, सदस्य लक्ष्मी प्रसाद आर्या, मनोज साह, केवलानंद जोशी, उमेद गड़िया, खुशाल मेहता, अरविंद शाही, प्रवीन शाही, भगवत कपकोटी, विनोद गड़िया, आनंद कोरंगा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें