बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुुरुआत 13 जनवरी को सांस्कृतिक झांकी के साथ होगी। पहली रात लोकगायिका कल्पना चौहान के नाम, दूसरी नरेंद्र सिंह नेगी के नाम होगी।
पालिकाध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में उत्तरायणी मेला सांस्कृतिक और प्रचार प्रसार उपसमिति की बैठक हुई। जयंत सिंह भाकुनी ने बताया कि मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टीमों का चयन कर लिया गया है। संस्कृति विभाग से भी इस संबंध में संपर्क किया जा रहा है। मेला अवधि में हर रात साढे़ आठ बजे से साढे़ बारह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 को दिन में 11 बजे से सांस्कृतिक झांकी, रात में कल्पना चौहान के कार्यक्रम होंगे। 14 को प्रख्यात लोक गायक नरेद्र सिंह नेगी की प्रस्तुतियां होंगी। 15 को गोविंद दिगारी,16 को पुष्कर मेहरा एंड पार्टी, 17 को पप्पू कार्की एंड पार्टी के कार्यक्रम हाेंगे। बैठक में सुनील भंडारी, भगत रावल, दलीप खेतवाल, रमेश पांडे कृषक, रमेश पांडे बृजवासी, हिमांशु सगटा, उमेश मेहता, महीप पांडेय, शंकर पांडेय, अमित उप्रेती, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत आदि मौजूद थे।