बागेश्वर। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में यहां आयोजित बाल मेले का रंगारंग समापन हुआ। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हरीश, सुनील, सुमिरन आदि अव्वल रहे। अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण कुमार ने पुरस्कार बांटा।
प्राथमिक विद्यालय रावतसेरा में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बाल मेले का आयोजन हुआ। मेले में प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हरीश रावत प्रथम, सुनील द्वितीय, निबंध में सुनील सिंह प्रथम, दीक्षा जोशी द्वितीय, चित्रकला में सुुमिरन प्रथम, संगीता मेहता द्वितीय, ग्रिटिंग निर्माण में विद्या रावत प्रथम, तरूण जोशी द्वितीय, भाषण में विद्या प्रथम, भाष्कर द्वितीय, जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमित रावत प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय, निबंध में रविंद्र निगम प्रथम, राजेंद्र रावत द्वितीय, चित्रकला में सालिनी रावत प्रथम, रोहित द्वितीय, ग्रीटिंग निर्माण में ममता पंत प्रथम, सतीश कुमार द्वितीय और भाषण प्रतियोगिता में दीपक रावत प्रथम, रोहित द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने कहा कि मेलों से जहां बच्चों का ज्ञान बढ़ता है वहीं समाज को नई दिशा मिलती है। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेश रावत ने जबकि संचालन एनपीआरसी समन्वयक आनंद कर्नाटक ने किया। इस मौके पर बलवंत मेहता, दिनेश जोशी, पूरन सिंह रावत, सुनील डसीला आदि मौजूद थे।