फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण के टिप्स दिए

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कई रोजगारपरक योजनाओं की भी जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

जीआईसी कांडा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पंत ने कहा कि सबसे पहले बेरोजगार अभ्यर्थी को सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन कराना आवश्यक होता है। इसके लिए कार्यालय अवधि में अभ्यर्थी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता के अंक पत्र तथा प्रमाण पत्राें सहित स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन करा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग के उनके कार्यालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें मार्ग दर्शन को रखी हैं। युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। सरकार इन दिनों बेरोजगारों को भत्ता दे रही है। उन्होंने इस योजना की जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाचार्य बृज किशोर वर्मा ने छात्रों से अपने करियर के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर आलोक सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें