फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानधुरा पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा : फर्स्वाण

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि ज्ञानधुरा पर्यटकों के लिए रमणीय स्थान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटकों के लिएविकसित किया जाएगा। उन्होंने यहां मुंबई तथा पूना से पहुंचे पर्यटकों का पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री फर्स्वाण ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय को विकसित करने में जुटे ग्रामीणों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ज्ञानधुरा सहित विभिन्न माध्यमों से ग्रामीणों के इस अद्भुत प्रयास को प्रदेश के मुख्य पटल पर रखेंगे। बगैर किसी सरकारी मदद के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का प्रयास सराहनीय है। ज्ञानधुरा में पर्यटन व्यवसाय स्थापित कर रह रहे ग्रामीणों ने बताया कि सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए यह पर्यटन स्थल नहीं खोला गया है। प्रारंभ में देश तथा विदेश के छात्रों और सभ्रांत लोगों को ही यहां बुलाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनका पूरा ध्यान विश्व के उन विश्वविद्यालयों पर है जो विद्यालय हिमालय के पारिस्थितिकी, पर्यावरण, नदियों, बुग्यालों, संस्कृति जैसे विषयों की शिक्षा अपने छात्रों को देना चाहते हैं। इस मौके पर रमेश पांडे कृषक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें