फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई दीपावली

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की रात बागनाथ नगरी रोशनी में नहाई हुई लग रही थी। बच्चों ने अपने मनपसंद पटाखे जलाए। महिलाओं ने गन्ने के पेड़ से लक्ष्मी की सुंदर मूर्तियां उकेरीं।
विज्ञापन

मंगलवार रात जिले में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। दीपावली मनाने के लिए प्रवासी भी घरों को आए हैं। बच्चों ने खूब आतिशबाजी छोड़ी। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाकर आस पड़ोस में वितरण किया। घरों में गन्ने के पेड़ों से लक्ष्मी की सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया। मिठाई तथा पकवानों को मूर्ति के सामने परोसा गया। मंत्रोच्चार के जरिए लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रवासियों के गांव आने गांव की रौनक दोगुनी हो गई। इस मौके पर आतिशबाजी भी खूब बिकी। आतिशबाजी बेचने वाले हेमू साह का कहना है कि इस बार आतिशबाजी में महंगाई का 13 प्रतिशत तक असर है। इसके बावजूद बच्चों ने खूब पटाखे खरीदे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें