फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के 998 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के 135 स्कूलों के 998 बच्चों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए त्रैमासिक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। शिक्षकों द्वारा कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों के लिए गूगल फॉर्म पर प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र बनाए गए हैं। पांच सितंबर तक चलने वाली परीक्षाओं का मूल्यांकन भी शिक्षकों द्वारा गूगल फॉर्म पर किया जा रहा है। मिशन शिक्षण संवाद के जिला संयोजक नीरज पंत ने बताया कि पहले दिन के ऑनलाइन टेस्ट में राज्यभर के लगभग 11 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। पहाड़ी क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के बावजूद बच्चों ने परीक्षा में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। बताया कि एक सितंबर को हिंदी और दो को गणित की परीक्षा हुई। तीन सितंबर को अंग्रेजी, चार को विज्ञान और पांच सितंबर को सामाजिक विज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा होगी। शिक्षक अनीता बाफिला, निर्मला आर्या, माया चंदोला, कलावती जोशी, भावना पाठक, हेम पाठक, लक्ष्मण पुरी, राकेश जोशी, दलीप भाकुनी, भाष्कर पंत, दयाल जोशी, नरेंद्र गोस्वामी, हरिशंकर जोशी, रमेश उपाध्याय आदि ने प्रश्न पत्र तैयार किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें