फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 98 बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्वर्ण तेजस अभियान का शुभारंभ हुआ है। इस अभियान के पहले दिन आयुष विंग जिला चिकित्सालय में 1 से 15 वर्ष के 98 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा कोहली शर्मा ने शुरू किया।
विज्ञापन




डॉ. कोहली ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 1 से 15 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन प्रदान करना है, जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्मरण शक्ति और एकाग्रता को बढ़ाने में मददगार है। साथ ही, यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक है। डॉ. कोहली ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी कपकोट और बुधवार को बैजनाथ में स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. एजल पटेल, डॉ. हेमा गोस्वामी, डॉ. आरती सेमवाल, नीलम खत्री, शैल दीप्ति नेगी और सुदिशा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो 03 बीजीएस 04 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें