फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 सेवा ठप, कर्मचारियों का दून कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करने के लिए देहरादून रवाना हो गए हैं। सभी कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने से 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी सेवा ठप हो गई है। जगह-जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन


अल्मोड़ा में 108 के 12 और खुशियों की सवारी के आठ वाहन हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा में 108 एंबुलेंस के आठ और खुशियों की सवारी के पांच वाहन ही चल रहे हैं। वहीं बागेश्वर जिले में रीमा, गरुड़, बैजनाथ कपकोट और बागेश्वर में कुल आठ 108 एंबुलेंस व खुशियों की सवारी वाहन हैं। प्रदेश में 108 एंबुलेंस का ठेका नई कंपनी को चला गया है।

एंबुलेंस कर्मियों का आरोप है कि नई कंपनी 10-11 साल के अनुभवी और कोर्स किये हुए कर्मियों को फ्रेशर की तर्ज पर वेतन दे रही हैं। ऐसा नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। कर्मियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी क्रम में बागेश्वर से 25 और अल्मोड़ा में तैनात 70 कर्मचारी बुधवार को देहरादून में होने वाली रैली में भाग लेने मंगलवार शाम को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


ईंधन नहीं होने से थम गए पहिए
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक कई 108 एंबुलेंस के लिए ईंधन नहीं होने से वाहन खड़े हो गए हैं। कपकोट, कांडा में तो सेवा सोमवार से पूरी तरह ठप है। वहीं कांडा, बैजनाथ मेें एक-एक दिन के अंतराल पर एक हजार रुपये का तेल भरा कर काम चलाया जा रहा है।

दो माह से नहीं मिला वेतन
108 एंबुलेंस सेवा कर्मियों ने बताया कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। फिर भी कर्मी पूरी मेहनत और निष्ठा से काम कर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचा रहे हैं। हैरानी की बात है कि कोई भी जिम्मेदार सुधलेवा नहीं है।

किसी के टायर खराब, तो किसी के ब्रेक नहीं लग रहे
अल्मोड़ा। 108 प्रभारी शैलेंद्र मैठाणी ने बताया कि जिले में द्वाराहाट, स्याल्दे और अल्मोड़ा में 108 एंबुलेंस खराब टायरों की वजह से ठप है। धौलादेवी की 108 के ब्रेक खराब हैं। वहीं चौखुटिया, सल्ट, भिकियासैंण में खुशियों की सवारी वाहन भी खराब टायरों की वजह से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें