बागेश्वर। जिला अभिहीत अधिकारी एके फुलैरिया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश फुलारा के नेतृत्व में टीम ने रविवार को शहर के मुख्य बाजार, कत्यूर बाजार में चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान 12 मिठाई और परचून की दुकानों का निरीक्षण कर प्रयाग कंपनी के एनर्जी मिल्क, प्रयाग मिल्क फिट और बेसन के लड्डू के नमूने भी लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रसंस्करणशाला में भेजा जाएगा।