कपकोट (बागेश्वर)। जल संस्थान से उपभोक्ताओं को पीने के पानी के बिल बढ़कर मिलने से रोष है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने जल संस्थान से बिल जल्द कम करने को कहा है। उन्होंने अनियमित बिलों के जल्द ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जल संस्थान के कई उपभोक्ताओं ने बताया संस्थान से उन्हें पीने के पानी का आठ सौ से लेकर 1200 रुपये तक के बिल मिल रहे हैं। गरीब तबके के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करना आसान नहीं है। उन्होंने संस्थान से बिल शीघ्र कम करवाने की मांग की है। चेतावनी देने वालों मेें व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सभासद तनुज तिरूवा, सुरेश आर्य, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश जोशी, शेखर जोशी, मयंक दीपक शामिल हैं।