कपकोट (बागेश्वर)। बाराही स्टोन क्रेशर पांकड़ के स्वामी और गडेरा गांव निवासी रमेश चंद्र सिंह गढ़िया ने अपने दिवंगत पिता और प्रधानाध्यापक पदम सिंह गढ़िया की याद में तहसील कार्यालय में 50 हजार रुपये का वाटर प्यूरीफायर लगाया है। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों, जनता को साफ पेयजल मिलेगा।