फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करें अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु मासिक स्टाफ बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद व अन्य प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया है। बैठक में उन्होंने विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीएम ने जिला सत्र न्यायालय और एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को जल्द निबटाने और प्रभावी पैरवी करते हुए शत प्रतिशत गवाही करने के आदेश दिए। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए नियमित छापेमारी को कहा। एआरटीओ व वाणिज्य कर विभाग से लंबित मामलों का निस्तारण करने को कहा।

जिला पूर्ति विभाग को खाद्यान्न गोदामों एवं सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करने को कहा। वहां एडीएम राहुल गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी, एसडीएम राकेश तिवारी, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, तहसीलदार मैनपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट, दिनेश खेतवाल, बलवंत सिंह देवड़ी, शासकीय अधिवक्ता बसंत पाठक, खड़क सिंह कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें