बागेश्वर। नगर पालिका नए वार्डों में हाई मास्ट लगाएगी। नीलेश्वर में हाई मास्ट लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही बाकी वार्डों में भी नए हाई मास्ट लगाए जाएंगे।
नगर पालिका ने शहर को जगमगाने की कवायद शुरू कर दी है। 25 लाख रुपये की लागत से नए वार्डों और मुख्य जगहों पर 10 हाई मास्ट लगाई जाएगी। पालिका अधिकारियों की मानें तो नीलेश्वर और भीलेश्वर में तेंदुए की दहशत है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने रोशनी का इंतजाम करने की मांग की थी ताकि शाम होने के बाद अंधेरे में निकला जा सके। इस पर पालिका ने शहर में हाई मास्ट लगाने का फैसला किया। फिलहाल इन इलाकों में हाई मास्ट लगाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा बिलौना, सूरजकुंड, मंडलसेरा समेत आठ अन्य जगहों पर भी हाई मास्ट लगाई जाएंगी। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि शहर में हाई मास्ट लगाने का काम शुरू हो गया है।