बागेश्वर। डेयरी विकास विभाग के निदेशक प्रकाश चंद्र ने डेयरी विकास के लिए कांडा क्षेत्र में ग्रोथ सेंटर विकसित करने का आदेश दिया है।
रविवार को निदेशक ने बागेश्वर में डेयरी विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर पशुपालकों को प्रोत्साहन के लिए दुग्ध पर आधारित उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के आदेश दिए। बद्री गाय से उत्पादित दूध, दही, घी आदि की ब्रांडिंग कराने के निर्देश दिए ताकि पशुपालकों को अच्छी आय प्राप्त हो सके।
सहायक प्रबंधक महिला डेयरी और समस्त फील्ड स्टाफ को अवगत कराया कि सभी दुग्ध उत्पादक सदस्यों का मनरेगा में रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें, जिससे श्रम विभाग और अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा अधिकारियों को गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने के आदेश दिए। सहायक निदेशक डेयरी विकास विभाग निर्भय नारायण सिंह ने बागेश्वर में चल रही डेयरी विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी।