बागेश्वर। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन के लिए बुलाए जाने वाली बैठकों में प्रशासन द्वारा आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराजी व्यक्त की है। संगठन ने सेनानी आश्रित परिवारों को सम्मान दिए जाने की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह परिहार की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सेनानी आश्रित परिवारों ने कहा कि बीसूका कार्यक्रम क्रियान्वयन की बैठक सहित स्वतंत्रता, गणतंत्र दिवस आयोजन की बैठकों में भी परिवारों को नहीं बुलाया जा रहा है। इससे आश्रित परिवार आहत हैं। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए क्षेत्र के विद्यालय, सड़कों का नामकरण सेनानियों के नाम से किया जाए। बैठक में सेनानी परिवारों के सदस्य मौजूद थे।