बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने फोटो युक्त मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर राजनीतिक दल, एसडीएम व तहसीलदारों के साथ बैठक की। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीसी आर्या ने बताया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों व आपत्तियों का डाटाइंट्री का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विभिन्न राजनीतिक दलों को प्रतियां उपलब्ध करायी जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अर्ह नागरिक जिसका नाम वर्तमान सूची में दर्ज होने से रह गया है जो 18 वर्ष या उससे अधिक के है वे नियमित प्रक्रिया के अनुरूप प्रारुप 06 भरकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वेे छूटे हुए मतदाताओं से प्रारूप 06 भरवा कर बीएलओ के माध्यम से तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा दें ताकि उस मतदाता का नाम निर्वाचन सूची में अंकित किया जा सके। बैठक में एसडीएम राकेश तिवारी, कांडा रिंकू बिष्ट, सीईओ हरीश रावत, डीएसओ अरुण वर्मा, तहसीलदार मैनपाल सिंह सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि थे। ब्यूरो