कपकोट (बागेश्वर)। दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब कपकोट की ओर से केदारेश्वर के खेल मैदान में मंगल सिंह ऐठानी और नवीन फर्स्वाण की स्मृति में एक दिसंबर से होने वाले ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां पूूूरी हो गई हैं। क्लब की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
केदारेश्वर मैदान में क्लब के अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि टूर्नामेंट के पहले दिन क्षेत्रीय टीमें खेलेेंगी। उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद बिष्ट करेंगे। दूूसरे दिन से टीमें खेलेंगी। टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स क्लब देहरादून, खन्ना क्लब पंजाब, उप्र पुलिस, वॉलीबॉल क्लब दिल्ली और सांई हॉस्टल गुजरात की टीम खेलेंगी। बैठक में क्षेत्र के लोगों से टूर्नामेंट को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की गई। संचालन सचिव राजू देव ने किया। वहां संरक्षक डॉ. आरसी आर्य, जोगा राम, सुंदर कोरंगा आदि थे।