बागेश्वर। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कंपोनेंट प्लान के तहत नगर पालिका सभी फेरी व्यवसायियों का पंजीकरण कराएगी। इससे फेरी व्यवसायियों को एक पहचान मिलेगी। साथ ही उनके हितों का भी संरक्षण होगा।
नगर पालिका सभागार में शहरी मिशन की एक बैठक के दौरान इस योजना पर चर्चा हुई। एसडीएम राकेश तिवारी ने आजीविका सुरक्षा, फेरी व्यवसाय विनियमन की जानकारी दी। बताया कि नियमावली 2016 के तहत फेरी व्यवसायियों के हित सुरक्षित हैं। फेरी व्यवसायियों का नगर पालिका में पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र दिया जाएगा।
ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी ने फेरी व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। बैठक में सीओ बागेश्वर महेश जोशी, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी, सिटी मिशन मैनेजर, सभासद नंदी परिहार, पुनीत साह, उत्तरांचल ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष गौरव दास, फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन राम, देवेंद्र अधिकारी, पंकज कुमार, सायरा बानो, लीला, शोभा देवी आदि थे।