बागेश्वर। ब्लाक स्तरीय अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा व बालिका वर्ग में राउमावि अनर्सा की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया।
महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा की टीम ने राइंका रवाईखाल को पराजित किया। बालिका वर्ग में राउमावि अनर्सा की टीम ने राउमावि वैशानी की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में ब्लाक खेल समन्वयक अंजू दिगारी, कमलेश तिवारी, प्रताप सिंह रावत, मुकुल भाकुनी, संजय मसीह, केएन उपाध्याय, लता डसीला, पुष्पा धपोला, हरीश कोरंगा आदि ने सहयोग किया। ब्लाक से चयनित टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।