बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। मांग के समर्थन में संघर्ष समिति के सदस्यों ने नारेबाजी की। क्रमिक अनशन में प्रकाश सिंह खेतवाल व अशोक सिंह भंडारी बैठे।
वक्ताओं ने कहा कि कई सालों से मांग करने के बाद भी केंद्र सरकार रेल लाइन निर्माण की मांग को नजरअंदाज कर रही है। चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रीय परियोजना में कार्य शुरू नहीं किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। वहां नीमा दफौटी, खड़क राम आर्य, गोविंद भंडारी, डीआर आर्य, प्रयाग भंडारी, दीवान राम, आनंद तिवारी, रतन सिंह परिहार, दिनेश लोहनी, गोपाल राम, रमेश पर्वतीय, किशन लाल विश्वकर्मा, मालती पांडे, हेमा जोशी, प्रवीण सिंह दफौटी आदि थे।