फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट में पांच से 10 फीसदी का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के मूल्य बढ़ेंगे। स्टेट और नेशनल हाईवे से 50 मीटर के दायरे की भूमि में पांच से 10 फीसदी का इजाफा होगा। जिला मूल्यांकन समिति ने नई दरें लागू करने की कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने नई सर्किल दरें जारी करने के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मौजूदा सर्किल दर की समीक्षा के साथ ही नई दरें को लेकर चर्चा हुई। आम सहमति बनी कि नगर और अर्द्धनगरीय क्षेत्र की स्टेट-नेशनल हाइवे से 50 मीटर के दायरे में सर्किल दर पांच से 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसी तरह 51 मीटर से 200 मीटर दो से पांच फीसदी जबकि 200 मीटर से अधिक दूरी पर दो फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में दो से पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी। डीएम ने बताया कि सर्किट दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहां एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार कांडा मैनपाल सिंह, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय डीएस देवड़ी, उपनिबंधक ललित मोहन सिंह रावत, ईओ पालिका राजदेव जायसी, ईई लोनिवि एमसी शर्मा, संजय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें