फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में रामलीला और नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में रामलीला मंचन और नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया। महोत्सवों को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से जुटने को कहा गया।

रामलीला भवन में हुई बैठक में रामलीला कमेटी के लिए महेश पंत दूसरी बार अध्यक्ष, ईश्वर पांडे और फकीर चंद्र उपाध्यक्ष, पुनीत साह सचिव, रचित साह और कौशल उपाध्याय सह सचिव, हेमंत साह ठुलघरिया और अंकुर उपाध्याय व्यवस्थापक, मनोज लोहनी, बाली राम और राजेंद्र जोशी उप व्यवस्थापक जबकि पंकज पांडे निर्देश चुने गए। बैठक में तय किया गया कि रामलीला मंचन के किरदारों को रोजाना शाम चार से छह और नौ से 11 बजे तक तालीम दी जाएगी। मंचन को बेहतरीन बनाने के लिए स्थानीय विद्यालयों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पंत ने बताया कि वर्ष 2017 की रामलीला में तीन लाख 91 हजार 492 रुपये की आय हुई थी व्यय घटाकर कमेटी के पास 62446 रुपया अवशेष है। कमेटी के पंजीयन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसका सभी ने स्वागत किया। अगली बैठक 19 अगस्त को तय की गई। वहां व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, मनोज कपकोटी, नवीन साह, उमेश साह, सुनील भंडारी, मनोज साह, हरीश बिष्ट, प्रेम राम, दीप साह टांटरी, वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा, नीरज पांडे संजय कनौजिया, दलीप मेहरा, हरीश नैनवाल, शेरा, नीरज उपाध्याय, मुन्ना पांडे, भानु तिवारी, चंद्र लाल साह, कमल साह, संजय किशोर वर्मा और अनिल साह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें