फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों की लॉपिंग न होने से करेंट फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेेश्वर। ग्राम पंचायत खोली के काकड़ा गांव के कई बिजली के पोल पेड़ों की टहनियों से बुरी तरह से जकड़े हुए हैं। पिछले दिनों आम के एक पेड़ में करंट फैलने से एक मजदूर झटका लगने पेड़ से गिर था। अब तक कई बंदर करेंट की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यूपीसीएल से टहनियों की लॉपिंग करने की कई बार मांग कर दी है लेकिन लॉपिंग नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ों पर लौकी, कद्दू और करेले आदि सब्जियों की बेल गई हैं।
विज्ञापन


सब्जियों को तोड़ने में भी डर लग रहा है। करेंट के भय से कई लोगों ने घर जाने के रास्ते भी बदल दिए हैं। महिलाएं खेतों में काम करने से भी डर रही हैं। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से पेड़ों की शीघ्र लॉपिंग करवाने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान कुंवर सिंह, पूर्ण चंद्र कांडपाल, जगदीश, दिनेश, जुगल कांडपाल, मोहन सिंह, हरीश सिंह आदि हैं। उधर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने कहा कि पेड़ों के जल्द लॉपिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें