फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकतालिकाओं में गड़बड़ी से नाराज छात्र नेताओं ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अंक तालिकाओं में गड़बड़ी से नाराज छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंक दिया। इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जाती है तो क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अंकतालिकाओं में गड़बड़ी से नाराज छात्र नेताओं ने 20 अप्रैल से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं को लेकर धारा 144 लगाए जाने के कारण छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया। इसके बाद छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पुतला फूंका।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन अंकतालिकाओं की गड़बड़ी में सुधार नहीं करता है तो क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, संयुक्त सचिव तनुज कर्म्याल, ललित गिरी गोस्वामी, दीपक खेतवाल, नीरज बिष्ट, आदर्श गढ़िया, ललित रौतेला, रोहित कुमार, प्रकाश कुमार, अजय कुमार, सूरज सनवाल, अजय चंदोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें