फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान नायब सूबेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ब्लॉक के अमसरकोट निवासी और मध्य प्रदेश के सागर में महार रेजीमेंट में कार्यरत नायब सूबेदार गोपाल सिंह टंगड़िया का दिल्ली के आरआर हॉॅस्पीटल में निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार थे। सोमवार सुबह सरयू-गोमती संगम पर सैनिक की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन


अमसरकोट निवासी खीम सिंह के पुत्र गोपाल सिंह का बीते दिनों ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर सेना के डॉक्टरों ने उन्हें आरआर दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 24 मार्च को उनकी मौत हो गई।

सोमवार सुबह सेना के विशेष वाहन से गोपाल सिंह का तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। शव को देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बागेश्वर श्मशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार में गोपाल के पुत्र कुक्कु टंगड़िया ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


इस दौरान कौसानी से आई सिगनल कोर के जवानों की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। सैनिक अपने माता-पिता, पत्नी विमला देवी और पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उ

नके पिता पूर्व सैनिक हैं जबकि छोटा भाई सेना में लेफ्टिनेंट है। नायब सूबेदार के निधन पर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष खड़क टंगड़िया आदि ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें